व्यापार

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का फैसला

दिल्ली में दो दिन के लिए ड्राई डे लागू करने का ऐलान किया गया है.

दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर दिल्ली आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर को पूरी दिल्ली में सभी शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. आबकारी विभाग के इस फैसले से शराब के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है.

दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP, विपक्षी दलों और नागरिक संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के तहत ही आबकारी विभाग ने शराब की सभी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है.

अब कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

बता दें कि दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर के बाद 20 अक्टूबर मगंलवार को भी ड्राई डे रहेगा. इस दिन दशहरा का पर्व है.

इसके बाद 8 नवंबर रविवार को दीवाली और 24 नवंबर मगंलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

कौन लेता है शराब की दुकानें बंद करने का फैसला?

दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के तहत दिल्ली सरकार का आबकारी विभाग ही राज्य में ड्राई डे तय करता है.

आबकारी आयुक्त के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ड्राई डे घोषित करने का अधिकार होता है.

गौरतलब है कि किसी इमरजेंसी, लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की आशंका या बड़े सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन के दौरान उपराज्यपाल यानी एलडी या दिल्ली पुलिस और स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट के सुझाव पर भी अस्थायी रूप से शराब दुकानें बंद करने का आदेश दिया जा सकता है.

दिल्ली में अलर्ट जारी

CJP और विपक्षी दलों के 10 अक्टूबर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर जमावड़े को देखते हुए दिल्ली में बीस हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है.

यह भी पढ़ें- GST काउंसि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।