विदेश

10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
10 अक्टूबर के बाद 7 नवंबर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

2027 वनडे वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है.

आईसीसी ने टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का एलान कर दिया है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर करेंगे.

इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 57 मैच खेले जाएंगे, लेकिन फैंस को भारत और पाकिस्तान के मैच का इंतजार रहेगा.

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक बार नहीं बल्कि दो बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा.

वहीं अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो फिर तीन बार भी दोनों का मुकाबला देखना को मिलेगा. सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शुरुआती चरण में मुकाबला होगा. फिर दोनों टीमें सुपर-7 स्टेज में भिड़ेंगी.

10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 2 अक्टूबर 2027 से होगा, वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा.

इस मेगा इवेंट में सबसे पहले 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी.

7 नवंबर को फिर होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच

अगर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत सुपर-7 में प्रवेश करते हैं तो फिर 7 नवंबर को केपटाउन में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा.

पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी टीम इंडिया टूर्नामेंट में दो बार भिड़ेगी.

भारत के ग्रुप स्टेज के सभी मैच

10 अक्टूबर 2027 को भारत और पाकिस्तान का मैच जोहान्सबर्ग में होगा.

14 अक्टूबर 2027 को भारत औरअफगानिस्तान का मैच त्श्वाने में होगा.

17 अक्टूबर 2027 को भारत और क्वालीफायर का मैच ब्लूमफोंटेन में होगा.

24 अक्टूबर 2027 को जिम्बाब्वे और भारत का मैच विक्टोरिया फॉल्स में होगा.

टीम इंडिया का सुपर-7 में संभावित शेड्यूल

28 अक्टूबर 2027 को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच विक्टोरिया फाल्स में होगा.

31 अक्टूबर 2027 को भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच जोहान्सबर्ग में होगा.

4 नवंबर 2027 को भारत और न्यूजीलैंड का मैच पार्ल में होगा.

7 नवंबर 2027 को भारत और पा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।