अपराध

'10 फीट दूर मरीज, बगल में बजता रहा संगीत':सरदारपुर अस्पताल में डॉक्टर की फेयरवेल पार्टी, वीडियो आने के बाद BMO का पक्ष सामने नहीं आया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'10 फीट दूर मरीज, बगल में बजता रहा संगीत':सरदारपुर अस्पताल में डॉक्टर की फेयरवेल पार्टी, वीडियो आने के बाद BMO का पक्ष सामने नहीं आया

धार जिला के सरदारपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की फेयरवेल पार्टी का वीडियो सामने आया है। अस्पताल परिसर के एक हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर और स्टाफ तेज संगीत पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आयोजन एक डॉक्टर की विदाई के लिए किया गया था।

मरीजों से महज 10 फीट दूर था पार्टी हॉल जानकारी के मुताबिक, पार्टी के दौरान जिस हॉल में डॉक्टर और स्टाफ मौजूद थे, उससे करीब 10 फीट की दूरी पर मरीज भर्ती थे और उनका उपचार चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान तेज संगीत पर डॉक्टर और स्टाफ ने डांस किया।

अस्पताल परिसर में हुआ फेयरवेल आयोजन सरदारपुर सिविल अस्पताल जिला मुख्यालय से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर के फेयरवेल के लिए अस्पताल परिसर के हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो पार्टी के दौरान बनाए गए वीडियो को इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया गया। वीडियो में डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ तेज संगीत पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आया। बीएमओ से नहीं हो सकी बात मामले में सरदारपुर बीएमओ डॉ.

शीला मुजाल्दा से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आयोजन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अस्पताल प्रबंधन की प्रतिक्रिया और विभागीय स्तर पर जानकारी सामने आने के बाद ही आयोजन से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।