व्यापार

10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी

सोना और चांदी के बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार हलचल देखने को मिल रहा है.

कुछ समय पहले तक चांदी की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही थीं और निवेशकों को इससे अच्छी कमाई की उम्मीद थी. लेकिन अब बाजार का रुख बदल गया है, अब इसकी कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है.

हालात ऐसे हो गए हैं कि एक किलो चांदी और 10 ग्राम सोने की कीमत के बीच का अंतर काफी तेजी से कम हो रहा है.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में एक किलो चांदी की कीमत 10 ग्राम सोने के बराबर पहुंच सकती है?

सोने और चांदी की कीमतों में कितना अंतर?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव 10,500 रुपये गिरकर 1,78,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

वहीं, सोने का वायदा भाव 4,347 रुपये टूटकर 1,38,419 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इस तरह दोनों की कीमतों के बीच करीब 40,500 रुपये का अंतर बचा है.

यानी मौजूदा सोने की कीमत के बराबर पहुंचने के लिए चांदी को अभी करीब 22.6% और सस्ता होना होगा.

हालांकि, यह तभी मुमकिन होगा जब सोने की कीमत स्थिर रहे.

अपने रिकॉर्ड स्तर से कितनी नीचे आई चांदी?

जनवरी 2026 में MCX पर चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

लेकिन शुक्रवार के भाव के हिसाब से यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 57% नीचे आ चुकी है.

दूसरी तरफ, सोना भी जनवरी में बने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड भाव से करीब 23% गिर चुका है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है.

शुक्रवार को स्पॉट सिल्वर करीब 6% टूटकर 49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोना करीब 3,875 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

आखिर चांदी की कीमतों क्यों आई गिरावट?

चांदी की

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।