10 हजार से अधिक महिलाओं ने संजीव सक्सेना को बांधी राखी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव 2026, टीटी नगर दशहरा मैदान में उमड़ी हजारों बहनों की भीड़
संतोष योगी की खबर 9993268143 भोपाल। मातृभूमि सेवा संगठन द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव 2026 में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की 10 हजार से अधिक बहनों ने इंजीनियर संजीव सक्सेना सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी को भी राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। हजारों बहनों की मौजूदगी से पूरा दशहरा मैदान रक्षाबंधन के भव्य और आत्मीय उत्सव में बदल गया।
इस अवसर पर इंजीनियर संजीव सक्सेना जी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की मातृशक्ति के साथ उनका रिश्ता आज का नहीं, बल्कि वर्षों से चले आ रहे स्नेह, विश्वास और अपनत्व का रिश्ता है। हर वर्ष हजारों बहनों का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए नई ऊर्जा देता है और वे इस रिश्ते को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में विधायक आतिफ अकील जी, वरिष्ठ नेता महेंद्र जोशी जी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव जी, प्रदेश सचिव राजकुमार जी ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शबिस्ता जकी जी, जिला संगठन महामंत्री अभिषेक शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमती संतोष कंसाना जी, जे.पी. धनोपिया जी, विजय सवैया जी, पार्षद देवांशु कसाना जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपू तोमर जी, राहुल सिंह राठौड़ जी, सुशील प्रजापति जी, अजय श्रीवास्तव जी सहित दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन महोत्सव में 10 हजार से अधिक बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर व्यक्त किया गया स्नेह दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में वर्षों से चले आ रहे भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और विश्वास का प्रतीक बना।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के 10,000 से अधिक महिला सदस्यों द्वारा संजीव सक्सेना और अन्य कांग्रेस नेताओं को बांधने के भव्य रक्षाबंधन महोत्सव के बारे में है, जो टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित हुआ। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और कांग्रेस के भीतर एकजुटता को दर्शाता है, तथा रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व को आधुनिक राजनीति में जोड़ता है। इस तरह के बड़े पैमाने पर आयोजन से जनता में सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता बढ़ती है, जिससे नागरिकों के बीच समावेशी भागीदारी औ