खेल

10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

फ्लाइट में सफर करते वक्त सबसे बड़ी दिक्कत इंटरनेट की होती है.

लोग इन दिनों इंटरनेट के इस्तेमाल के आदि हो चुके हैं, लेकिन फ्लाइट में सफर करते समय लोगों को ये सुविधा नहीं मिल पाती है.

लेकिन ऐसा अब और नहीं, क्योंकि साल 2027 से लोगों को ये सुविधा भी मिलने लग जाएगी.

दरअसल ब्रिटेन की बजट एयरलाइन EasyJet ने अपने विमानों में हाई-स्पीड इंटरनेट देने के लिए एलन मस्क की कंपनी SpaceX के Starlink के साथ एक डील की है.

जिसके तहत कंपनी साल 2027 से इस सुविधा को शुरू करने की है.

क्या बोली कंपनी? अपनी डील के बारे में बात करते हुए ईजीजेट ने बताया कि, विमानों में इंटरनेट लगाने का काम 2027 की पहली छमाही में शुरू होगा.

जिसका लक्ष्य 2028 की शुरुआत तक अपने संबंधित एयरबस विमानों में ये सुविधा उपलब्ध कराना है. इसमें A320, A320neo और A321neo प्लेन शामिल हैं.

विमानों में Wi-Fi देना चुनौती भरा

ईजीजेट के सीईओ केंटन जार्विस ने ये भी बताया कि, विमानों में Wi-Fi देना महंगा है, ऐसे में ये एक बड़ी चुनौती की तरह है.

वहीं प्रतिद्वंद्वी एयरलाइन विज एयर ने भी जून में स्टारलिंक के साथ साझेदारी की थी.

Ryanair के मुताबिक, स्टारलिंक इंटरनेट पर सालाना 25 करोड़ डॉलर तक खर्च हो सकता है.

यात्रियों को क्या- क्या मिलेगी सुविधा?

स्टारलिंक इंटरनेट की मदद से यात्री उड़ान के दौरान अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर इंटरनेट चला सकेंगे.

वो वेबसाइट ब्राउज करने, वीडियो देखने, ऑनलाइन गेम खेलने और साथ ही साथ अपने दोस्तों और परिवार से भी जुड़े रहेंगे.

इसके अलावा यात्री अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे.

वो जिस शहर में जा रहे हैं, वहां के मौसम, परिवहन और पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

भविष्य में सीट पर बैठे-बैठे विमान के मेन्यू से खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी मिल सकती है.

क्या य

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।