व्यापार

10 मिनट Apps का कमाल, धनतेरस पर हर घंटे बिके 14000 सोने-चांदी के सिक्के

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
10 मिनट Apps का कमाल, धनतेरस पर हर घंटे बिके 14000 सोने-चांदी के सिक्के

दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. पहले इस मौके पर लोग ज्वेलरी की दुकानों पर जाकर सिक्के और गहने खरीदते थे. लेकिन अब खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है.

लोग घर बैठे मोबाइल एप से सोने और चांदी के सिक्के मंगवा रहे हैं.

क्विक कॉमर्स यानी 10 मिनट में सामान घर पहुंचाने वाली कंपनियां इस त्योहार के दौरान सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री कर रही हैं.

इनमें जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और फ्लिपकार्ट मिनट्स जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

हर घंटे बिके 14000 सोने- चांदी के सिक्के

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के दौरान इन प्लेटफॉर्म पर सोने-चांदी के सिक्कों की मांग तेजी से बढ़ी है.

रिपोर्ट के अनुसार हर घंटे करीब 14 हजार सिक्कों की डिलीवरी की जा रही है.

इससे पता चलता है कि त्योहारों में लोग अब पारंपरिक दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन खरीदारी को भी पसंद कर रहे हैं.

मिनटों में घर पहुंच रहे सिक्के

क्विक कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को कम मात्रा में सोना और चांदी खरीदने का ऑप्शन दे रही हैं. इन एप्स पर अलग-अलग वजन के सिक्के उपलब्ध हैं.

ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सिक्के चुन सकते हैं. कई शहरों में इनकी डिलीवरी कुछ ही मिनटों में हो सकती है.

हालांकि ये सुविधा हर जगह उपलब्ध नहीं है और सामान की उपलब्धता ग्राहक के पिनकोड पर निर्भर करती है.

ऑनलाइन खरीदारी का बढ़ा क्रेज

धनतेरस पर ज्वेलरी दुकानों में काफी भीड़ होती है. ऐसे में ऑनलाइन खरीदारी लोगों के लिए काफी सुविधाजनक बन रही है.

इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ब्रांड के सिक्कों की कीमत की तुलना करना आसान है. कंपनियां त्योहार के दौरान छूट और खास ऑफर भी दे रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्विगी इंस्टामार्ट पर सोने-चांदी के सिक्कों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले पांच गुना बढ़ी थी.

वहीं बिगबास्केट पर सोने के सिक्कों की बिक्री में 146% और चांदी के सिक्कों की बिक्री में 234% की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

<p st

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि दिवाली और धनतेरस पर 10 मिनट की तेज़ डिलीवरी वाली एप्स से सोने-चांदी के सिक्के खरीदना कितना लोकप्रिय हो गया है। परंपरागत रूप से लोग ज्वेलरी स्टोर जाकर सिक्के खरीदते थे, पर अब मोबाइल एप्स ने इस प्रक्रिया को बदल दिया है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स के नवाचार से त्योहारों के दौरान भी उपभोक्ताओं को सुविधा मिल रही है। इसका आम जनता पर असर यह है कि खरीदारी का अनुभव तेज़, सुरक्षित और घर बैठे ही संभव हो गया है, जिससे पारंपरिक दुकानों पर भी

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।