देश

10 साल में यूपीआई की वैश्विक छलांग, 11 देशों तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

लेखक: DD Ahmedabad अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
10 साल में यूपीआई की वैश्विक छलांग, 11 देशों तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम

Date- 25 August 2026, Delhi केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री मोदी के इनोवेशन के जरिए भारत के बदलाव का सफर तय करने के विजन का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यूपीआई के 10 वर्षों के दौरान भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम दिया है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के 10 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्रियों ने इसकी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से शुरू हुई यह डिजिटल भुगतान क्रांति अब भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया तक पहुंचा रही है।

यूपीआई अब फ्रांस, सिंगापुर, यूएई, ग्रीस और मॉरिशस समेत 11 देशों में ऑपरेशनल हो चुका है। 11 देशों में पहुंचा यूपीआई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यूपीआई अब दुनिया के 11 देशों में ऑपरेशनल है।

इनमें फ्रांस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ग्रीस और मॉरिशस शामिल हैं। पोस्ट में कहा गया कि भारत में आसान भुगतान की सुविधा देने से लेकर सीमाओं के पार डिजिटल लेन-देन संभव बनाने तक, यूपीआई भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में पहुंचा रहा है।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूपीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से शुरू हुई क्रांति और ‘डिजिटल इंडिया’ की एक झलक है। उन्होंने डिजिटल भुगतान के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि “क्यूआर कोड प्लीज?” अब करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन गया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम में आए बदलाव का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई भारत की डिजिटल यात्रा में एक क्रांतिकारी ताकत बन गया है।

D
DD Ahmedabad

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।