मनोरंजन

100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन

रिलायंस फाउंडेशन ने एक अच्छी पहल की घोषणा की है.

जिसके तहत मुंबई में एक आश्रय बनाया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों को रहने के लिए जगह मिलेगी और साथ ही इलाज की सुविधा भी मिलेगी.

इस पहल का नाम रखा गया है 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय', जिसका भूमिपूजल 1 नवंबर 2026 को नीता अंबानी और उनकी बेटी आशा अंबानी ने किया है.

ये आश्रय मुंबई के पास महाराष्ट्र के करजत में 100 एकड़ जमीन पर एक खास टाउनशिप के रूप में बनाया जाने वाला है.

इस टाउनशिप में 5,000 से ज्यादा ऐसे लोगों को जिंदगीभर रहने, इलाज और देखभाल की सुविधा मिलेगी, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.

क्या है प्रोजेक्ट का उद्देश्य?

इस प्रोजेक्ट के तहत अनाथ बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांग लोग इस टाउनशिप में रह सकेंगे.

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ऐसे लोगों को सुरक्षित घर देना है, जहां उन्हें परिवार जैसा माहौल और बेहतर जिंदगी जीने का मौका मिल सके.

रविवार को नीता अंबानी ने इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन और निर्माण कार्य की शुरुआत की गई. इसे कई चरणों में तैयार किया जाएगा. हालांकि, इसका निर्माण जरूरी सरकारी मंजूरियां मिलने पर निर्भर करेगा.

15 हजार लोगों के लिए तैयार होगी टाउनशिप

इस टाउनशिप में रहने वाले लोगों के अलावा डॉक्टर, नर्स, देखभाल करने वाले कर्मचारी और अन्य स्टाफ भी रहेंगे.

इस तरह यहां करीब 15 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी.

यहां सिर्फ रहने की सुविधा ही नहीं होगी, बल्कि अस्पताल, शिक्षा, ट्रेनिंग, रोजगार और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी.

क्या बोलीं नीता अंबानी?

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए नीता अंबानी कहा कि, 'इस प्रोजेक्ट का मकसद दिव्यांग लोगों, अनाथ बच्चों और बुजुर्गों को ऐसा घर देना है, जहां उन्हें प्यार, सम्मान और देखभाल मिल सके'.

उन्होंने ये भी कहा कि कई माता-पिता को हमेशा ये चिंता रहती है कि उनके बाद उनके दिव्यांग बच्चों की देखभाल कौन करेगा.

इस पहल के जरिए ऐसे परिवारों को भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही है कि उनके बच्चों के पास हमेशा एक सुरक्षित घर और अपना परिवार

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।