देश

108 एंबुलेंस सेवा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाए वित्तीय अनियमितता के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

Relevance: PRIORITY Slug: BABULAL AAROP Title: 108 एंबुलेंस सेवा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाए वित्तीय अनियमितता के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Synopsis: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एम्बेलेंस सेवा से जुड़े वित्तीय अनियमितता की जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र, लगाए कई गंभीर आरोप, जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग। Category: CRISIS , Finance , Government, Planning , Finance Deadline: 21 AUGUST , RANCHI

21 अगस्त, रांची: झारखंड में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर वित्तीय अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक पत्र लिखा है।

जिसके जरिए उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि राज्य में 543 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है, जिनमें से 500 एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेदारी फरवरी 2025 से सम्मान फाउंडेशन, पटना को दी गई है।

आरोप है कि विभिन्न जिलों में करीब 80 एंबुलेंस कई-कई महीनों से खराब पड़ी हैं, इसके बावजूद उनके लिए निर्धारित दर के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। खराब पड़ी 80 एंबुलेंस के कुल 618 वाहन-महीनों के लिए करीब 5.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसे सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप बताते हुए मामले की जांच की मांग की गई है।

पत्र के माध्यम से बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया गया है कि फरवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों के PF और ESI की करीब 7.12 करोड़ रुपये की राशि जमा नहीं की गई। इसके अलावा कर्मचारियों के फरवरी 2025 से जुलाई 2026 तक के वेतन और ओवरटाइम भुगतान के लंबित होने का भी दावा किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित अतिरिक्त भुगतान की राशि वापस लेने तथा संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। साथ ही अनियमितताओं में शामिल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।