खेल

113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी

लिंकन में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन इंडिया-ए के स्टार बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गए.

केएल राहुल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए.

यश राठौड़ ने 44 रन बनाकर थोड़ी लाज बचाई, नहीं तो पूरी टीम 100 से पहले सिमटती हुई नजर आ रही थी. न्यूजीलैंड-ए के लिए साइमन कीन ने 5 विकेट लिए.

न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए की कप्तानी धुव जुरेल कर रहे हैं. आज, 24 अक्टूबर से लिंकन में पहला अनऑफिशियल टेस्ट शुरू हुआ. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए, वह 8 गेंदें खेलकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद यशस्वी और देवदत्त पाडिक्कल के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई. यशस्वी 17 रन बनाकर आउट हुए.

चौथे नंबर पर आए साई सुदर्शन भी अपना खाता नहीं खोल पाए, उन्हें कीन ने बोल्ड किया.

कप्तान ध्रुव जुरेल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें भी कीन ने अपना शिकार बनाया.

यश राठौड़ ने खेली अच्छी पारी

इंडिया ए की पूरी टीम 70-80 पर सिमट जाती, अगर यश राठौड़ 44 रनों की नाबाद पारी नहीं खेलते.

हालांकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, नहीं तो स्कोर थोड़ा और ज्यादा हो सकता था. यश ने 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 44 रन बनाए.

वॉशिंगटन सुंदर भी शून्य पर आउट हुए.

अंशुल कंबोज ने 10 रन बनाए. जब बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर पाए तो गेंदबाजों से क्या उम्मीद की जाती. आकिब नबी ने 5 रन बनाए. आकाश दीप और मुकेश चौधरी भी अपना खाता खोले बिना आउट हो गए.

दोनों को कीन ने आउट किया, जिन्होंने इंडिया-ए की पहली पारी में कुल 5 विकेट चटकाए.

खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 43 रन बना लिए हैं, बड़ी बात ये है कि अभी तक भारत के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं.

मेजबान न्यूजीलैंड पहले ही दिन मजबूत स्थिति में आ गई है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abpl

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।