देश

11वीं-13वीं JPSC और FSO रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

लेखक: DD Ranchi अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
11वीं-13वीं JPSC और FSO रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

Relevance: URGENT Slug: HC DECISION Title: 11वीं-13वीं JPSC और FSO रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक Synopsis: जेपीएससी 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, चयनित अधिकारियों को काम पर लौटाने का आदेश, सरकार से 15 सितंबर तक मांगा जवाब।

Category: Government, Planning, Judiciary , Manpower Deadline: 20 AUGUST , RANCHI 20 अगस्त, रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग, जेपीएससी की 11वीं से 13वीं की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी अधिकारियों को हाईकोर्ट से आज बड़ी राहत मिली।

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें सरकार ने इन प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द कर चयनित अधिकारियों को सेवामुक्त कर दिया था। कोर्ट ने सरकार को चयनित अभ्यर्थियों को वापस काम पर लेने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि नैसर्गिक न्याय के तहत इन्हें नहीं हटाया जा सकता है।

इस मामले में राज्य सरकार से 15 सितंबर तक जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए 17 अगस्त को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाकर इन परीक्षाओं को रद्द करने अधिसूचना जारी की थी।

D
DD Ranchi

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।