12 अक्टूबर को केलांग में ICMR परियोजना का शिलान्यास, रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपील
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर ने 12 अक्टूबर को केलांग में प्रस्तावित ICMR परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।रवि ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंडी की सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के शामिल होने का कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि ICMR परियोजना के लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य पहले ही किया जा चुका है। इस रिसर्च सेंटर की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों और अधिकारियों को भी लाभ मिल सकता है।रवि ठाकुर ने लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की कमी और बेहतर उपचार सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। वर्तमान में कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए कुल्लू रेफर करना पड़ता है, जिससे दुर्गम क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि ICMR परियोजना स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ, आवश्यक दवाइयों और बेहतर उपचार सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
रवि ठाकुर ने क्षेत्रवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित पदाधिकारियों से 12 अक्टूबर को केलांग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न गांवों और पंचायतों की समस्याओं तथा विकास संबंधी मांगों को भी संबंधित मंच पर उठाया जा सकता है।
बाईट ___रवि ठाकुर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
केलांग में 12 अक्टूबर को प्रस्तावित ICMR (इंडियन सेंटर फॉर मेडिकल रिसर्च) परियोजना का शिलान्यास हुआ, जिसमें लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कार्यक्रम का महत्त्व बताया। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान और सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से है, जिससे ग्रामीण इलाकों में रोग निदान और उपचार की पहुँच सुधरेगी। खबर का महत्व यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ कार्यक्रम में भाग लेने से परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि स