अपराध

12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली व बंजार न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
12 दिसंबर को कुल्लू, मनाली व बंजार न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

नवंबर 04, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वावधान में 12 दिसंबर 2026 को जिला न्यायालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव ने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद तथा कम राशि के चेक से जुड़े लेन-देन के मामलों का निपटारा किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मोटर वाहन लोक अदालत भी आयोजित होगी, जिसमें मोटर वाहन चालानों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के उपरोक्त श्रेणियों से संबंधित मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे उन्हें लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है।

उन्होंने आमजन से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।