12 मई को परिणाम जारी, अब तक नियुक्ति आदेश नहीं, स्टैटीस्टिकल असिस्टेंट के चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम से लगाई गुहार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 23, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश में स्टैटीस्टिकल असिस्टेंट पोस्ट कोड 25013 के चयनित अभ्यर्थी अंतिम परिणाम जारी होने के बावजूद नियुक्ति एवं पोस्टिंग आदेश जारी न होने से परेशान हैं। अभ्यर्थियों ने अब मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी करवाने की मांग की है।
पोस्ट कोड 25013 का अंतिम परिणाम 12 मई 2026 को जारी किया गया था। इस भर्ती में मात्र 3 पद थे। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी परिणाम जारी होने के बाद से नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति/पोस्टिंग नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और अंतिम रूप से चयनित होने के बाद भी नियुक्ति आदेशों में हो रही देरी के कारण उन्हें मानसिक परेशानी एवं भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों के अनुसार, कुछ ऐसी भर्तियों के नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिनके अंतिम परिणाम पोस्ट कोड 25013 के बाद घोषित हुए थे। इनमें टीजीटी भर्ती भी शामिल है। ऐसे में चयनित स्टैटीस्टिकल असिस्टेंट्स का कहना है कि जब बाद में परिणाम घोषित होने वाली भर्तियों में नियुक्तियां की जा रही हैं, तो पोस्ट कोड 25013 के केवल तीन चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश अभी तक लंबित क्यों हैं।
चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं तथा तीनों चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पोस्टिंग आदेश शीघ्र जारी किए जाएं। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि नियुक्ति में हो रही देरी को समाप्त कर उन्हें जल्द सेवा में शामिल होने का अवसर दिया जाए।