12 सितंबर को सिवनी सहित जिले के विभिन्न न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को जिला न्यायालय सिवनी सहित लखनादौन, घंसौर, केवलारी और छपारा के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी।
लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक एवं दीवानी प्रकरणों के साथ पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत मामले, बैंक ऋण वसूली और जलकर वसूली से जुड़े प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पक्षकारों से अपील की है कि वे लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने लंबित अथवा प्रि-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निराकरण कराएं। इससे समय और धन की बचत के साथ विवादों का त्वरित समाधान संभव होगा।