12 सितंबर को तृतीय नेशनल लोक अदालत, प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली तृतीय नेशनल लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार अभियान शुरू हो गया है। जिला न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये प्रचार वाहन जिंगल्स और फ्लेक्स बैनरों के जरिए भोपाल के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचलों में लोगों को लोक अदालत के माध्यम से सुलभ और शीघ्र न्याय की जानकारी देंगे। लोक अदालत के जरिए पक्षकारों के बीच विवादों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान किया जाता है। इससे समय, धन और श्रम की बचत होती है।
प्रकरण के निराकरण पर नियमानुसार न्याय शुल्क की वापसी का प्रावधान है, जबकि लोक अदालत का निर्णय अंतिम होता है। अभियान के शुभारंभ के दौरान न्यायपालिका, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ------ लोवर हेडर- 12 सितंबर को तृतीय नेशनल लोक अदालत लोक अदालत के प्रचार अभियान का शुभारंभ
प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी सुलभ और शीघ्र न्याय के लिए जागरूकता अभियान लोक अदालत में विवादों के त्वरित समाधान पर जोर