125 साल का टूटा रिकॉर्ड… IMD ने बताई अगस्त के महीने की कड़वी सच्चाई, सितंबर और भी खतरनाक होने वाला है

IMD August Hottest Month Record: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार साल 2026 का अगस्त महीना 1901 के बाद से यानी पिछले 125 सालों में सबसे गर्म अगस्त दर्ज किया गया है. अगस्त में औसत तापमान 28.01 डिग्री सेल्सियस रहा.
वहीं, अब सितंबर में भी देश भर में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है जिससे तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. मौसम में इस भयंकर सूखे और गर्मी की मुख्य वजह प्रशांत महासागर में बन रहा मजबूत अल नीनो प्रभाव है.
📡 स्रोत: News18 Hindi