13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

केरल के अलाप्पुझा में 15 अगस्त की रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है. जिसने भी इस घटना को सुना है, वो दंग रह गया. यहां एक 13 साल की लड़की ने अपने दादा की हत्या की साजिश रची. सभी हत्यारे नाबालिग (Teenagers) हैं. साजिशकर्ता लड़की (मृतक की पोती) ने उन हत्यारों को घर पहुंचाया.
इसके बाद 67 साल के बुजुर्गों ने उन आरोपियों ने पीटा और बांधा, फिर दम घोंटकर मार डाला. यह पूरी वारदात लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए देखी. वारदात के समय पीड़ित घर पर अकेला था. आरोपियों को वीडियो कॉल पर रास्ता बता रही थी लड़की
पुलिस के मुताबिक, मृतक की एक छोटी बेटी को डिलीवरी के लिए अलाप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था. उनकी पत्नी साथ गई थी और वो अपनी पोती के साथ घर पर मौजूद थे. लड़की की दोस्ती 17 साल के लड़के से थी और तीन अन्य टीनएजर्स बाथरूम के वेंटिलेंटर से घर में घुसे थे.
आरोपी लड़की वीडियो कॉल पर उन्हें रास्ता बता रही थी. इसके बाद जो हुआ, वह बहुत बेरहम था. हत्यारों ने बुजुर्ग के हाथ पैर बांध दिए. उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. उनका सिर दीवार पर दे मारा. आखिरकार कपड़े से दम घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पोती ने वीडियो कॉल पर हत्या को लाइव देखा.
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या की वजह दम घुटने की सामने आई है. यहां शरीर पर कई चोटें पाई गई हैं. जांच में पता चला है कि हत्यारे लगभग 4.5 सॉवरेन सोना लेने गए थे. इसे बरामद कर लिया गया है. हत्या के बाद क्या हुआ, फिलहाल जांच का विषय है. पड़ोसियों ने इस मामले से जुड़ी क्या जानकारी दी?
पड़ोसियों की मानें तो लड़की के व्यवहार में किसी तरह का बदलाव नहीं आया. वो 16 अगस्त को लौटी और छोटे बच्चों के साथ चिप्स के पैकेट खरीदने के लिए दो बार पास की दुकान पर गई थी. अगली सुबह उसने लोगों को बताया कि उसके दादा दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. एक स्थानीय दुकानदार ने कहा है कि
📡 स्रोत: ABP Live