खेल

1341 दिन से बाबर आजम को शतक का इंतजार, ENG में भी बुरी तरह 'फ्लॉप'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
1341 दिन से बाबर आजम को शतक का इंतजार, ENG में भी बुरी तरह 'फ्लॉप'

बाबर आजम शुक्रवार (28 अगस्त) इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान बुरी तरह फ्लॉप हुए. वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 08 रन बनाकर बाबर पवेलियन लौट गए. इस खराब पारी के साथ टेस्ट में बाबर के शतक का इंतजार और लंबा हो गया.

अब उन्हें टेस्ट में पिछला शतक लगाए 1341 दिन गुजर चुके हैं. 04 अगस्त को आइसलैंड क्रिकेट ने बाबर को लेकर शेयर की गई एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में पिछला शतक लगाए हुए 1317 दिन गुजर चुके हैं. अब इसमें 24 दिनों का और इजाफा हो गया है.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पाकिस्तानी की कप्तानी कर रहे बाबर ने पिछला टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में लगाया था. उन्हें फॉर्मेट में ट्रिपल डिटिज का आंकड़ा छुए करीब 4 साल का वक्त गुजर चुका है. The Pakistan captain goes! 👏 Tongue gets Babar ☝️

Match Centre: https://t.co/Z9bsIoMyb6 pic.twitter.com/UfICkAmg6d England Cricket (@englandcricket) August 28, 2026

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बंधवाई राखी, बहन ने शेयर की तस्वीर; ऐसे मनाया रक्षाबंधन

इसके साथ बाबर के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. वह 2023 से सबसे ज्यादा पारियां खेलकर टेस्ट में शतक न लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए हैं. लिस्ट में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।