राज्य

14 अक्तूबर को स्पीति पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
14 अक्तूबर को स्पीति पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अक्तूबर 13, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के 14 अक्तूबर को प्रस्तावित स्पीति दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुबह रंगरिक गांव में 2 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र और साथ ही दो सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद काज़ा के आइस हॉकी मैदान में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री कीह गोम्पा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रंगरिक गांव के मंजुश्री बौद्ध मठ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत महिला मंडलों, युवक मंडलों और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव रंगरिक में रहेगा। 15 अक्तूबर की सुबह साढ़े सात बजे वह शिमला के लिए रवाना होंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।