विदेश

14 हजार फीट ऊंचाई, कॉकपिट में चाकू से हमला... घायल भारतीय पायलट ने फ्लाईदुबई के विमान में कैसे बचाईं 174 जिंदगियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
14 हजार फीट ऊंचाई, कॉकपिट में चाकू से हमला... घायल भारतीय पायलट ने फ्लाईदुबई के विमान में कैसे बचाईं 174 जिंदगियां

Flydubai Flight Hijack Case: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एयरलाइंस फ्लाईदुबई के एक विमान ने बुधवार सुबह दुबई से इजरायली शहर तेल अवीव के लिए उड़ान भरी.

विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 180 लोग सवार थे, इनमें ज्यादा इजरायली नागरिक थे. विमान 14,300 फीट की ऊंचाई से अचानक से नीचे गिरने लगा. जिससे विमान सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. कॉकपिट से तेज आवाजें आ रही थीं.

ये सुनकर यात्री कॉकपिट की ओर दौड़ पड़े. अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान था. क्योंकि विमान के कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट आपस में भिड़ रहे थे.

इस दौरान कथित तौर पर को पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया और वह घायल हो गया. 14000 फीट की ऊंचाई से अचानक गिरने लगा विमान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट ने फ्लाईदुबई के बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को हाइजैक कर क्रैश करने की कोशिश की, जब कैप्टन ने उसे रोका तो उसने कैप्टन पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया.

जिससे कॉकपिट में अफरा-तफरी मच गई.

जब ये सबकुछ हुआ उस वक्त विमान उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भर रहा था, हमले के बाद विमान लगभग 30 सेकंड में 14,300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया.

विमान ने हाईजैक का अलर्ट जारी किया और तबुक की ओर मुड़ गया, उसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतर लिया गया.

मुंबई के रहने वाले हैं कैप्टन स्मित मच्छार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घायल भारतीय कैप्टन की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया ताकि यात्री और चालक दल हमलावर को काबू कर सकें.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के घाटकोपर पूर्व के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में दुबई में रहते थे. तबुक एयरपोर्ट ने बताया कि दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मच्छार की सर्जरी हुई और उनकी हालत स्थिर है, जबकि दूसरे पायलट, जिनका नाम अभी तक सामने नहीं आया है. को-पायलट ओमानी नागरिक था. जिसे सऊदी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है.

इजराइल के प्रधानमंत्री ने की 'असाधारण बहादुरी' की सराहना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार की “असाधारण बहादुरी” को सलाम किया.

उन्होंने लिखा, “चाकू से हमला होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, प्रतिरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और चालक दल को हमलावर पर काबू पाने में मदद की– जिससे एक भीषण हवाई दुर्घटना टल गई.” उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक और अन्य देशों के नागरिक शामिल थे.” इससे पहले एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा था कि उनके सहकर्मी पर हमला करने वाला पायलट विमान को दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था, और संयोगवश विमान में मौजूद एक अन्य चालक दल के सदस्य ने हमलावर को काबू में करने के बाद विमान को स्थिर किया.

यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में ऐसा ही हुआ था या यह केवल नेतन्याहू का अनुमान था. इजरायली अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि हमलावर ओमान का नागरिक था. कौन हैं फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार?

घाटकोपर पूर्व से बीजेपी विधायक पराग शाह ने कहा कि उन्होंने मच्छार के परिवार से बात की है. मच्छार "सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है". शाह ने बताया कि उनके माता-पिता दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं.

उन्होंने कहा, "सरकार उनकी देखभाल कर रही है." परिवार के एक मित्र ने बताया कि मच्छार घाटकोपर में पले-बढ़े और मुंबई में पढ़ाई की.

ये भी पढ़ें: हाईजैक की आशंका के बीच 'फ्लाई दुबई' की फ्लाइट की सऊदी अरब में लैंडिंग, इजरायल जा रहा था विमान स्पाइसजेट में मुंबई में 11 साल काम करने के बाद, जहां वे वरिष्ठ कमांडर के पद तक पहुंचे और नवंबर 2020 से अन्य पायलटों को प्रशिक्षण और प्रशिक्षित करने का काम करते थे, उन्होंने जून 2022 में फ्लाईदुबई के 737 बेड़े में सीधे कप्तान के रूप में भर्ती हुए.

कैप्टन स्मित मच्छार के लिंक्डइन प्रोफाइल में 9,750 उड़ान घंटे और वेलिंगकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री दर्ज है. सूत्रों के मुताबिक, उनके भाई अकासा एयर में पायलट हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप और नेतन्याहू ने की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ, बताया 'सच्चा हीरो'

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।