14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है.
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होगा, जिसमें 14 टीमों के बीच 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे.
2027 वनडे वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबलों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका आठ मैदानों पर करेगा.
इनमें वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग), सेंचुरियन (त्शवाने), न्यूलैंड्स (केप टाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा), मंगांग ओवल (ब्लोमफोन्टेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क शामिल हैं.
जिम्बाब्वे हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और विक्टोरिया फॉल्स में हाल ही में बने फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबलों की मेजबानी करेगा.
वहीं नामीबिया अपने वर्ल्ड कप मैच विंडहोक में हाल ही में बने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप का ऐसा है फॉर्मेट
आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट एकदम अलग और दिलचस्प है. इस बार वर्ल्ड कप में पहला राउंड तीन मैचों को होगा.
इस राउंड में वर्ल्ड कप में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच तीन मैच खेले जाएंगे. दूसरे राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों के बीच टोटल 30 मैच खेले जाएंगे. इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है.
इस राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी.
दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है.
दरअसल, दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम अगले राउंड में जगह बनाएगी. अब सुपर-7 स्टेज की शुरुआत होगी. सात टीमें बाकी टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी. इसमें से ही टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.
फिर 17 नवंबर को पहला सेमीफाइनल और 18 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा.
इसके बाद दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच 21 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
ग्रुप ए-<
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
2027 के ICC वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित हुआ है, जिसमें 14 टीमें 3 राउंड में 57 मैच खेलेंगी, 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 वेन्यू पर। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखकर इस टूर्नामेंट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संतुलन को नया रूप दिया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विश्वभर के प्रशंसकों को टूर्नामेंट की तिथियाँ, स्थल और मैचों की संख्या स्पष्ट करती है, जिससे यात्रा और देखने की योजना बनाना आसान हो जाता है। आम जनता पर इसका असर पर्यटन, व्यापार और