मनोरंजन

'140 करोड़ लोगों...', बीजेपी को 'झूठी पार्टी' कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर बरसे 'महाभारत' के युधिष्ठिर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'140 करोड़ लोगों...', बीजेपी को 'झूठी पार्टी' कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर बरसे 'महाभारत' के युधिष्ठिर

नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वो बीजेपी को लेकर विवादित बयान देने पर सुर्खियों में हैं.

एक्टर ने बीजेपी को झूठी पार्टी कहा था और इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई है.

ऐसे में अब अब 'महाभारत' के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है और जमकर लताड़ लगाई है.

नसीरुद्दीन शाह ने सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सहमति जताई थी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये झूठी पार्टी है और लोगों का ब्रेनवॉश करना चाहती है और वो बदला ले रही है, जिसके गजेंद्र चौहान ने विरोध किया है.

उनका कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए छात्रों और कॉलेज मैनेजमेंट को आपस में बात करनी चाहिए ताकि इसका कोई हल निकाला जा सके.

'ब्लडी झूठी पार्टी' कहने पर भड़के गजेंद्र चौहान

गजेंद्र चौहान ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि ये काफी दुखद है और पार्टी पिछले 12-13 सालों से देश चला रही है.

उन्होंने बीजेपी को 'ब्लडी झूठी पार्टी' कहने पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए.

गजेंद्र चौहान का कहना है कि देश के 140 करोड़ लोगों ने उस पार्टी को टॉप बिठाया है और वो इसे गाली दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

आपने सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखे...

इसके साथ ही गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह के सिनेमा के योगदान की तारीफ की लेकिन उन्हें सलाह भी दी कि राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते समय उन्हें अलग-अलग विचारों पर भी सोचना-समझना चाहिए. 'महाभारत' एक्टर ने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा ही एक तरफा होते हैं.

उन्ह

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।