14.60 रुपए लीटर बढ़ गए थोक डीजल के दाम, आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुनियाभर में डीजल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है.
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल मार्केट में डीजल की कमी ने इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है. इसका असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है.
देश में बल्क डीजल की कीमत में सीधे 14.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
हालांकि, आम ग्राहक के लिए अभी पेट्रोल पंप पर बिकने वाले डीजल की कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है.
लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल और कच्चे तेल की कीमतों का दबाव लंबे समय तक बना रहता है तो आने वाले समय में इसका असर ट्रांसपोर्ट से लेकर रोजमर्रा के सामान तक पर पड़ सकता है.
बल्क डीजल हुआ कितना महंगा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बल्क डीजल की कीमत 138.97 रुपए से बढ़कर 153.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
यानी एक लीटर पर सीधे 14.60 रुपए का इजाफा हुआ है.
पेट्रोल पंप का डीजल मिलेगा सस्ता?
बल्क डीजल और नॉर्मल पेट्रोल पंप पर मिलने वाले डीजल की कीमत में काफी ज्यादा अंतर है.
दिल्ली में सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप पर डीजल करीब 95.64 रुपए प्रति लीटर है, जबकि बल्क डीजल की कीमत 153.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. यानी दोनों के बीच करीब 58 रुपए प्रति लीटर का अंतर है.
इसी वजह से कुछ कमर्शियल ग्राहक बल्क खरीदने के बजाय नॉर्मल पेट्रोल पंप से डीजल लेने लगे हैं. इससे पेट्रोल पंपों पर डीजल की मांग बढ़ जाती है.
क्यों बढ़ रहा डीजल का संकट?
ग्लोबल मार्केट में डीजल की सप्लाई भी तंग होती जा रही है.
कई देशों में डीजल का स्टॉक कम है और रिफाइनरियों पर दबाव बढ़ा हुआ है.
रूस से डीजल की सप्लाई पर लगी पाबंदियों और अलग-अलग देशों में सप्लाई रूट से जुड़ी दिक्कतों ने भी बाजार पर असर डाला है. ऐसे में डीजल कम होने पर उसकी कीमत बढ़ रही है.
यही वजह है कि दुनिया के कई बाजारों में डीजल क्रैक स्पीड काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.
<p style="text-alig
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar