खेल

15 से 18 सितंबर को नवा रायपुर में होगा गोल्फ टूर्नामेंट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15 से 18 सितंबर को नवा रायपुर में होगा गोल्फ टूर्नामेंट

रायपुर, 8 सितंबर 2026

आगामी 15 से 18 सितंबर तक नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में नवा रायपुर ओपन 2026 खेला जाएगा। एक करोड़ रुपए की इनामी राशि वाले इस गोल्फ टूर्नामेंट में 132 गोल्फर्स उतरेंगे, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी होंगे। टूर्नामेंट का आगाज 13 सितंबर को पूर्व क्रिकेटर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव करेंगे।

132 खिलाड़ियों में देश के बड़े नामः सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और ओम प्रकाश चौहान जैसे भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी मुकाबले को और प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नवा रायपुर ओपन 2026 एक अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट है, जो 15‑18 सितंबर को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में आयोजित होगा। इसमें 132 गोल्फर, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह आयोजन नवा रायपुर को वैश्विक खेल मंच पर लाने का प्रयास है। इसकी महत्ता इस बात में है कि यह क्षेत्र के खेल उद्योग को प्रोत्साहन देता है और पर्यटन को बढ़ावा देता है। आम जनता के लिए यह रोजगार के अवसर, स्थानीय व्यापार में वृद्धि और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का साधन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।