मनोरंजन

15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?

'रामायण' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार चंद घंटों के बाद खत्म होने को है.

डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की ये बिग बजट मूवी 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है. इसमें आपको कई मशहूर कलाकार देखने को मिलने वाले हैं. फिल्म में 25 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे.

आइए जानते हैं कि आखिर किस कलाकार ने कौन सा किरदार 'रामायण' में निभाया है?

रणबीर बने भगवान श्री राम तो साई पल्लवी बनीं माता सीता

फिल्म रामायण में भगवान श्री राम का किरदार बॉलीवुड सुपरस्टर रणबीर कपूर ने निभाया है.

वहीं भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी.

यश ने रावण, रवि ने लक्ष्मण और सनी ने निभाया हनुमान जी का रोल

कन्नड़ एक्टर यश ने रामायण में लंकापति रावण की भूमिका निभाई है. वहीं लक्ष्मण जी के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. जबकि सनी देओल ने हनुमाना जी का किरदार निभाया.

अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल

दिवंगत फिल्ममेकर रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभाई.

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा के रोल में हैं. जबकि काजल अग्रवाल ने रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल निभाया. वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता रानी कैकेयी की भूमिका में दिखाई देंगी.

वहीं शीबा चड्ढा, मंथरा के रोल में हैं.

भरत, शत्रुघ्न, राजा जनक, विद्युतजिह्वा और भगवान शिव

भगवान शिव के रोल में अभिनेता मोहित रैना नजर आएंगे जो पहले ही इस रोल में टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' से अपनी छाप छोड़ चुके हैं.

भगवान श्री राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न के रोल में नितिश शर्मा और भरत जी के किरदार में मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे. वहीं राजा जनक की भूमिका रा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।