15 अक्टूबर के बाद कार्रवाई:भैंस मंडी की बक्सा मार्केट समेत लश्कर में 316 दुकान-मकान हटेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अतिक्रमण हटाने प्रशासन दे रहा नोटिस, निजी भूमि का भी होगा अधिग्रहण, पीडब्ल्यूडी के पत्र के बाद प्रशासन ने दिखाई तेजी एलिवेटेड के दूसरे चरण में गिरवाई पुलिस चौकी से छप्पर वाला पुल तक बाधक बन रहे 316 से अधिक मकान-दुकानों को हटाने व जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई 15 अक्टूबर के बाद शुरू होगी।
लश्कर क्षेत्र में निजी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया में अब तेजी लाने पर फोकस किया जा रहा है। क्योंकि, अधिग्रहण व अतिक्रमण के मामले में देरी होने से एलिवेटेड रोड निर्माण में भी देरी होती जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग द्वारा पत्र भेजे जाने के बाद जिला प्रशासन ने अब अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिए हैं।
अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण के दायरे में सबसे ज्यादा संपत्तियां जीवाजीगंज पुल से हाट बाजार-छप्पर वाला पुल तक की आ रही हैं। इतने एरिया की 150 से अधिक संपत्तियों पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई या अधिग्रहण का संकट मंडरा रहा है। ढोली बुआ का पुल, जीवाजीगंज क्षेत्र से गुजरने वाले स्वर्णरेखा (नाला) के दाईं या बाईं ओर निर्माणों के कारण सड़क ही गायब हो गई है।
कई जगह तो नाले से बिल्कुल सटाकर लोगों ने मकान या अन्य निर्माण कर लिए हैं। ऐसे सभी स्थानों को प्रशासन की टीम ने चिह्नित कर लिया है। खत्म होगा ऐतिहासिक हाट बाजार और बक्सा मार्केट, बढ़ेगी ट्रैफिक की रफ्तार कई जगह सड़क गायब...
गिरवाई से छप्पर वाला पुल तक कार्रवाई क्षेत्र निजी संपत्ति सरकारी भूमि शहर लश्कर 62 87 कोटा लश्कर 25 69 वीरपुर 28 19 गिरवाई 06 20 पीडब्ल्यूडी सेतु संभाग से पत्र आने के बाद अतिक्रमण हटाने नोटिस दिए जा रहे हैं। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। 15 अक्टूबर के बाद कार्रवाई शुरू करेंगे। - मनीष जैन, तहसीलदार हजीरा... 2 साल में भी नहीं हटीं दुकानें वहीं उपनगर ग्वालियर में निर्माणाधीन पहले चरण के एलिवेटेड रोड में अड़ंगा बनी दुकानें 2 साल बाद भी नहीं हट सकी हैं। यहां हजीरा पुल के पास की 22 दुकानों को हटाया जाना है, ताकि हजीरा साइड से एलिवेटेड पर चढ़ने वाला लूप बन सके।
📡 स्रोत: NewsData.io