15 अक्टूबर को लद्दाख में MHA की उच्च-स्तरीय मीटिंग, मिलेगा सत्ता का नया फार्मूला!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की एक हाई-लेवल टीम 15 अक्टूबर को लेह का दौरा करेगी.
यह टीम लेह एपेक्स बॉडी (LAB), कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के नेताओं और लद्दाख के दूसरे प्रतिनिधियों से अहम बातचीत करेगी.
सूत्रों के अनुसार, बैठक में शामिल होने वाले LAB के तीन सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में राजनेता, सामाजिक-धार्मिक नेता और एक्टिविस्ट शेरिंग दोरजे लकरुक; क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक; और लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष गेलोंग स्टैनज़िन दोरजे शामिल हो सकते हैं.
KDA का प्रतिनिधित्व सज्जाद कारगिली, असगर अली करबलाई और गुलाम रसूल नकवी करेंगे.
उन्होंने बताया कि बैठक में लद्दाख से लोकसभा सदस्य हनीफा जान, पूर्व सांसद थुपस्तान छेवांग, कारगिल हिल डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन मोहम्मद जाफ़र अखून और लेह हिल डेवलपमेंट काउंसिल के पूर्व चेयरमैन ताशी ग्यालसन के भी शामिल होने की उम्मीद है.
सब-कमेटी की इस बैठक में MHA के सीनियर अधिकारियों के अलावा लद्दाख के टॉप ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल होंगे.
नई दिल्ली के बजाय लेह में होगी हाई लेवल मीटिंग
सूत्रों के मुताबिक, LAB के चेयरमैन शेरिंग दोरजे लकरुक ने कहा कि उन्हें बातचीत के लिए कोई लिखित निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन लद्दाख के मुख्य सचिव (आशीष कुंद्रा) ने उन्हें जानकारी दी है कि सब-कमेटी की बैठक 15 अक्टूबर को होगी और इस बार बैठक की जगह नई दिल्ली के बजाय लेह होगी.
लक्रुक ने फिर कहा कि वे MHA द्वारा 9 सितंबर को नई दिल्ली में हुई पिछली सब-कमेटी मीटिंग में पूछे गए नौ सवालों के जवाब सौंपेंगे.
LAB चेयरमैन ने कहा, "हम नई दिल्ली के अपने कानूनी सलाहकार की मदद से तैयार किए गए जवाबों के साथ तैयार हैं और हम MHA अधिकारियों को दस्तावेज सौंप देंगे."
सज्जाद करगिली भी होंगे शामिल
हालांकि, जब लेह में होने वाली अगली सब-कमेटी मीटिंग से उम्मीदों के बारे में KDA के सीनियर नेता सज्जाद करगिली से पूछा गया, तो उन्होंने कहा
📡 स्रोत: ABP Live