राज्य

15 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना

15 अक्टूबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, तीन हजार पांच सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

10 अक्तूबर 2026, देहरादून: मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, तीन हजार पांच सौ मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच, कल पिथौरागढ़, हरिद्वार, टिहरी, चमोली और देहरादून में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर है। किसानों की मुआवजे की मांग के बाद प्रशासन फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

संलग्न- फाइल वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।