भोपाल

15 जनवरी को भोपाल में होगी भव्य ‘आर्मी डे परेड-2027’, सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15 जनवरी को भोपाल में होगी भव्य ‘आर्मी डे परेड-2027’, सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण

भोपाल 15 जनवरी 2027 को ऐतिहासिक ‘आर्मी डे परेड’ की मेजबानी करेगा। आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम महेंद्र कवचे और भारतीय सेना के अधिकारियों की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परेड स्थल समेत सभी व्यवस्थाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य आर्मी डे परेड भेल स्थित कालीबाड़ी मार्ग पर आयोजित होगी। परेड मैदान को सेना के टैंकों के वजन के अनुरूप भारतीय रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य निर्माण एजेंसियों के साथ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गई।

टीटी नगर स्टेडियम में देशभक्ति से ओत-प्रोत ‘शौर्य संध्या’ का आयोजन होगा। जंबूरी मैदान में भारतीय सेना के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का स्टेटिक और डायनेमिक डिस्प्ले लगाया जाएगा।

वहीं बड़ा तालाब स्थित वीआईपी बोट क्लब क्षेत्र में सेना की सामरिक क्षमता और रणनीतिक कौशल पर आधारित ‘इंटीग्रेटेड कॉम्बैट डिस्प्ले’ होगा।आयोजन ‘आपकी सेना आपके पास’ की अवधारणा को साकार करेगा। कलेक्टर ने आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

5 Lower Headers 15 जनवरी को भोपाल में होगी ‘आर्मी डे परेड-2027’ कालीबाड़ी मार्ग पर होगी मुख्य आर्मी डे परेड टीटी नगर स्टेडियम में होगी भव्य शौर्य संध्या जंबूरी मैदान में दिखेंगे सेना के अत्याधुनिक सैन्य उपकरण बड़ा तालाब में होगा इंटीग्रेटेड कॉम्बैट डिस्प्ले

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।