15 साल से नहीं दी एक भी हिट, अब 'आवारापन 2' ने पार लगाई इमरान हाशमी की नैया? जानें प्रॉफिट

Awarapan 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी बवाल काट रही है. दोनों की फिल्म 'आवारापन 2' ने शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म में उनकी एक्टिंग और केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. जहां इमरान हाशमी ने अपने करियर में 15 सालों से एक हिट के लिए तरस रहे थे. वहीं, इस फिल्म ने उस सूखे को हटा दिया है. इमरान की डूबती नैया पार लगा दी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने 3 दिनों में कितना वसूला बजट.
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रोमांटिक क्राइम थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में बंपर कमाई की. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसकी दर 23.0% आंकी गई. लेकिन फिर भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अच्छा खासा बिजनेस कर लिया.
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, इन देशों में की सबसे ज्यादा कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ तो दूसरे दिन शनिवार को 33.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा रविवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट आई, जिसके बाद फिल्म तीसरे दिन महज 26 करोड़ ही कमा पाई. जहां फिल्म ने दो दिनों में 50 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था वहीं, तीन दिनों में इसने 81.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया.
'आवारापन 2' ने 3 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट?
फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकर बन गई है. इसने 3 दिनों में जो कमाई की वो बंपर रही. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 19.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड 117.40 करोड़ का कलेक्शन किया. 100 करोड़ के ज्यादा की कमाई करके इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है
📡 स्रोत: ABP Live Film