15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
10 सितम्बर 2026, देहरादून: आगामी 15 सितंबर से 18 अक्टूबर तक व्यापक स्तर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के साथ नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है।
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। युवाओं के लिए हैकाथॉन, इनोवेशन चैलेंज और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। नागरिकों को हर दिन कम से कम 25 मिनट देश के नाम समर्पित करते हुए स्वच्छता, वृक्षारोपण और डिजिटल साक्षरता जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान और दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
संलग्न_ फोटो