खेल

15 विभूतियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15 विभूतियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’

05 नवम्बर 2026, देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाली 15 विभूतियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे। सम्मानित होने वालों में राजनीतिक व शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.

जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता में मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत में हिमानी शिवपुरी, लोक गायन में हेमा नेगी करासी और रेशमा शाह तथा शिक्षा व पत्रकारिता में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी शामिल हैं। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह, पर्यावरण संरक्षण में सुरेश भाई तथा खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को सम्मानित किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।