151 बार तक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों समेत 251 रक्तदाताओं का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रक्तवीर सम्मान समारोह के दूसरे वर्ष में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, स्वैच्छिक रक्तदान का दिया संदेश
भोपाल, 26 सितंबर 2026। भारत के पहले निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर द्वारा भोपाल में ‘रक्तवीर सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे वर्ष में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता की। समारोह में नियमित रक्तदान करने वाले 251 रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इनमें ऐसे रक्तवीर भी शामिल रहे, जिन्होंने अब तक 151 बार तक रक्तदान किया है।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लड कॉल सेंटर के संचालक अशोक नायक के नेतृत्व में किया गया। 151 बार तक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
समारोह में महिला रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की और रक्तदान के क्षेत्र में अपनी भूमिका दर्ज कराई। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में पुलिस महानिरीक्षक भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के ओएसडी आनंद भट्ट, समाजसेवी योगेंद्र महंत, समाजसेवी अशोक गोयल, राज कुमार साबू, गंगवाल फूड के आयुष जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
ब्लड कॉल सेंटर के अनुसार संस्था पिछले 18 वर्षों से निःशुल्क रक्त संबंधी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इस अवधि में ब्लड कॉल सेंटर के माध्यम से 3 लाख से अधिक रक्तदाताओं को जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान से जोड़ा जा चुका है।
आयोजन को सफल बनाने में ब्लड कॉल सेंटर की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अरविंद सिंह, अरुण वर्मा, दीपिका मालवीय, कृष्णा मालवीय, अंश खेरे और हितेश थोराट सहित ब्लड कॉल सेंटर के ऑफिस स्टाफ एवं पूरी टीम ने आयोजन में सहयोग किया।
ब्लड कॉल सेंटर की ओर से बताया गया कि शीघ्र ही भोपाल में भी ब्लड कॉल सेंटर की शाखा शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को और अधिक प्रभावी एवं समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
रक्तवीर सम्मान समारोह का उद्देश्य नियमित रक्तदाताओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रक्तदान एक जीवनरक्षक कार्य है जिसमें स्वयंसेवक रक्त देकर रोगियों की मदद करते हैं। इस खबर में भोपाल के निःशुल्क ब्लड कॉल सेंटर ने 151 बार तक रक्तदान करने वाले रक्तवीरों सहित 251 दाताओं को सम्मानित किया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाती है और दाताओं को प्रेरित करती है। जब अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझते हैं, तो अस्पतालों में रक्त की कमी कम होती है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ बेहतर होती हैं। समाज में रक्तदान की संस्कृति फैलने से स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत होती