15.80 ग्राम स्मैक के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी - जिले की थाना कोतवाली पुलिस व्दारा आरोपी पवन रावत को स्मैक का विक्रय करते हुये दबोच कर आरोपी से 15.80 ग्राम स्मैक कीमती 400000रु. व एक मोटर सायकिल कुल कीमती 450000रु. की जप्त की गई एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।
दिनांक 31.08.26 को कठमई तिराहा पर दौराने वाहन चैकिंग एक मोटर सायकिल काले रंग की बिना नम्बर की तहसील तरफ से कठमई तिराहा तरफ आती दिखी जो मोटर सायकिल चालक पुलिस को देख अपनी मोटर सायिकल पीछे कर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा।
जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पवन रावत पुत्र माखन रावत उम्र 25 साल नि० खोरघार थाना सिरसौद का होना बताया जो अपनी पीठ पर काले रंग का बैग टांगे हुये था जो बैग की तलाशी लेने पर एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 15.80 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 400000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर मोटर सायकिल व स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 673/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से जप्त किये गये स्मैक एवं मोटर सायकिल की कीमत कुल 450000रु. है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।
उक्त आरोपी थाना कोतवाली के अप.क्र. 670/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था उक्त प्रकरण में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिस पर पूर्व से लूट, डकैती की योजना बनाना, आर्म्स एक्ट, नकबजनी एवं एनडीपीएस एक्ट के कुल 09 अपराध पंजीबध्द है।
शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० अरविन्द छारी, उनि) सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, आर. 151 राहुल कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही।