खेल

15वें वित्त आयोग के फंड में किया घोटाला, नाली और बोरिंग में भी खेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
15वें वित्त आयोग के फंड में किया घोटाला, नाली और बोरिंग में भी खेल

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने केंद्र सरकार से मिलने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि में सरपंच और सचिव द्वारा गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत करवां और कंहर बहरा का है, जहां 1.55 लाख से अधिक का सरकारी फंड महज कागजों पर काम दिखाकर डकार लिया।

यह गोलमाल वित्तीय वर्ष 2025-26 की राशि में किया है। विकास कार्यों के नाम पर चहेते सप्लायरों और रिश्तेदारों के फर्जी बिल लगाकर भुगतान निकाल लिया। भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि अक्टूबर 2025 में एक के बाद एक कई कच्चे और फर्जी बिल पास किए गए। दोनों पंचायतें पहले खड़गवां विकासखंड का हिस्सा थीं, पर 2024 से ये बैकुंठपुर में आती हैं।

पूर्व में ये पंचायतें सचिव राजन सिंह के प्रभार में थीं और वर्तमान में हनुमत सिंह के प्रभार में हैं। प्रभार और ब्लॉक बदलने के बावजूद फर्जी बिल-वाउचर से राशि निकालने का सिस्टम जारी रहा। ^जनपद पंचायत सीईओ ए पन्ना ने कहा कि यदि शिकायत सामने आई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरपंच मनीषा सिंह ने कहा कि पंचायत में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। भू-जलस्तर के कारण कहीं 600 फीट भी बोर हुआ है, इसकी जांच करवा ली जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में भी गड़बड़ी की है। करवां पंचायत में नाली निर्माण कार्य में बरेलाल के नाम से बिल लगा, जिसमें कागजों पर 20 एमएम गिट्टी दर्शा पैसे निकाले गए, जबकि धरातल पर घटिया 40 एमएम गिट्टी का इस्तेमाल हुआ।

इसके अतिरिक्त, बरेलाल ट्रेडर्स के नाम से हैंडपंप मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए 49 हजार और 45 हजार रुपए के दो अलग-अलग बिल लगे हैं। इनमें रेत, ईंट, सिलेंडर, पाइप, तार और रॉड की कागजी खरीदी दिखाकर शासन को चूना लगाया है। नाली निर्माण और हैंडपंप मरम्मत में हेराफेरी

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।