राज्य

16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी का मौक़ा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 400 युवाओं को नौकरी का मौक़ा

14 सितम्बर 2026, हरिद्धार: कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला, जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह दस बजे से शुरू होगा।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। इस मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब सात से आठ औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें लगभग चार सौ युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र और सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।