व्यापार

1600 रुपये गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती; जानें अब कितना चल रहा रेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
1600 रुपये गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती; जानें अब कितना चल रहा रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में 1,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही अब कीमत 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है.

यह लगातार चौथा सेशन है, जब सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई.

इसके पीछे अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे कारक जिम्मेदार हैं.

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 1,600 रुपये टूटकर 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई.

चांदी भी हुई सस्ती

वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई.

पिछले लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद गुरुवार को चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई.

इससे एक दिन पहले यानी कि बुधवार को चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

कारोबारियों ने कहा कि सोने में लगातार बिकवाली के कारण इसकी कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा.

व्यापारियों ने इस कमजोरी के लिए कमजोर वैश्विक संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली को जिम्मेदार ठहराया. चांदी पर अधिक असर पड़ने की वजह इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का होना है.

औद्योगिक मांग से जुड़े होने के कारण इस पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे यह दिन के अंत में अपने पिछले बंद भाव से काफी नीचे रही.

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 95.96 के स्तर तक गिरने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को कुछ सहारा मिला, जिससे गिरावट की सीमा सीमित रही.

...तो इसलिए गिरता जा रहा भाव

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, कमजोर वैश्विक संकेतों और खुदरा मांग में कमी के बीच घरेलू सोने की कीमतों में गिरावट आई है.

उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में बढ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोने के दाम में 1600 रुपये की गिरावट, चांदी भी सस्ती हुई, यह खबर दिल्ली के सर्राफा बाजार में हुई है। यह विषय सोने-चांदी के बाजार मूल्य में उतार-चढ़ाव पर आधारित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सोने की कीमतें निवेशकों, दागिनों के व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक निर्णयों को प्रभावित करती हैं। जब सोने की कीमत घटती है, तो दागिनों के खरीदारों को सस्ता दाम मिलता है, परंतु निवेशकों को लाभ कम हो सकता है। इससे आम जनता के लिए बचत और निवेश योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।