1690 कमर्शियल वाहन मालिकों पर 11 करोड़ टैक्स बकाया:पीलीभीत में 15 दिन की मोहलत, अब आरसी जारी कर वाहन होंगे जब्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पीलीभीत में परिवहन विभाग ने सालों से टैक्स नहीं चुकाने वाले कमर्शियल वाहन मालिकों पर शिकंजा कस दिया है। जिले में करीब 1690 वाहन मालिकों पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया है। विभाग ने सभी बकायेदारों को आखिरी नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में बकाया जमा नहीं करने पर वाहनों की आरसी जारी कर उन्हें जब्त किया जाएगा और टैक्स वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन विभाग के मुताबिक, जिले में 20 हजार से ज्यादा कमर्शियल वाहन रजिस्टर्ड हैं। नियम के अनुसार बसों का टैक्स हर महीने, जबकि ट्रक, कैब, ऑटो, टेंपो और लोडर जैसे वाहनों का टैक्स चार महीने में जमा करना होता है। इसके बावजूद 1690 वाहन मालिक पांच साल से ज्यादा समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।
पांच साल से ज्यादा समय से टैक्स बकाया विभाग की सूची में शामिल 1690 वाहन मालिकों ने लंबे समय से टैक्स नहीं चुकाया है। इससे सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। अब विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को आखिरी मौका दिया है। नोटिस में 15 दिन के भीतर बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
वन टाइम सेटलमेंट का भी नहीं उठाया फायदा बकायेदार वाहन मालिकों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने कुछ महीने पहले वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू की थी। इसमें टैक्स और जुर्माने में काफी छूट का प्रावधान किया गया था। इसके बावजूद ज्यादातर बकायेदारों ने योजना का लाभ लेने में रुचि नहीं दिखाई।
इसके बाद परिवहन आयुक्त के निर्देश पर वसूली अभियान तेज किया गया है। 15 दिन बाद चेकिंग में जब्ती एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि पांच साल से अधिक समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों को अंतिम नोटिस भेजा गया है। 15 दिन में बकाया जमा नहीं करने पर चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा।
इसके बाद टैक्स वसूली के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर और मुख्य सड़कों पर निगरानी बढ़ी परिवहन विभाग ने बकायेदार वाहनों को पकड़ने के लिए मुख्य सड़कों और बॉर्डर प्वाइंट पर निगरानी बढ़ा दी है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार पीलीभीत में 2,90,414 दोपहिया वाहन, 21,986 कारें और 20 हजार से ज्यादा कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं।
जिले में 1,92,892 लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं। अब टैक्स बकाया वाले वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io