अपराध

17 हजार फीट पर जांबाज खोज, केलांग अग्निशमन टीम ने लौटाया 82 हजार का ड्रोन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
17 हजार फीट पर जांबाज खोज, केलांग अग्निशमन टीम ने लौटाया 82 हजार का ड्रोन

अगस्त 10, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): लाहौल-स्पीति के बारालाचा में करीब 82 हजार रुपये कीमत का ड्रोन खोने के बाद मायूस हुए हमीरपुर के नीतीश लखनपाल को केलांग अग्निशमन विभाग की जांबाज टीम ने बड़ी राहत दी है। 5 सितंबर को ड्रोन उड़ाते समय करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ड्रोन गुम हो गया था।

दो दिन तक तलाश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो नीतीश ने केलांग अग्निशमन केंद्र से संपर्क किया। केंद्र प्रभारी रत्न शर्मा ने ड्रोन के डाटा रिकॉर्डर की मदद से आधुनिक तकनीक के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 9 सितंबर को रत्न शर्मा, फायरमैन छेरिंग पलजोर और गृह रक्षक फायरमैन छेरिंग अंगरूप ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर ड्रोन खोज निकाला।

जांच में ड्रोन पूरी तरह सुरक्षित मिला और उसे मालिक को सौंप दिया गया। यह अभियान तकनीक, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल बन गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।