मनोरंजन

18-18 घंटे क्यों काम करती थीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
18-18 घंटे क्यों काम करती थीं प्रीति जिंटा? एक्ट्रेस ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' में नजर आएंगी. हाल ही में मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस दौरान प्रीति ने 8 घंटे की शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने करियर में 18-18 घंटे तक लगातार काम कर चुकी हैं.

उन्होंने इतनी लंबी शिफ्ट में काम करने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया. प्रीति जिंटा ने बताई 18 घंटे काम करने की वजह प्रीति जिंटा ने बताया कि फिल्मों में काम करने के दौरान उनका फोकस अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को जल्द से जल्द पूरा करने पर रहता था, ताकि वो अमेरिका लौटकर अपने बच्चों के साथ समय बिता सकें.

एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती थीं कि शूटिंग जल्दी खत्म हो और वह अपने परिवार के पास वापस लौट सकें. प्रीति जिंटा ने क्या कहा? प्रीति ने कहा, 'हर किसी की अपनी वजह होती है.

मैं 18 घंटे इसलिए काम करती थी क्योंकि मैं अपना काम जितनी जल्दी हो सके खत्म करना चाहती थी और फिर अमेरिका वापस जाकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती थी. मेरा फोकस यही होता था कि मैं आऊं, अपना काम खत्म करूं और बस मेरा काम जल्दी खत्म कर दो. यही मेरी वजह थी. 18 घंटे काम करना आसान नहीं था. मैं बहुत थक जाती थी.'

Do you remember when Sandeep Reddy Vanga kicked Deepika Padukone out of his movie after she demanded a fixed 8 hour shoot? This is Preity Zinta, more beautiful and more talented than Deepika Padukone.

She has kids at home, yet she shoots for 16 to 18 hours for the movie so that pic.twitter.com/nHoVLTCOzv Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 2, 2026

ये भी पढ़ें:- <a title="मिथुन ने की थी रैगि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।