राज्य

18 तक बंद रहेगी हार चौक से रैल चौक सड़क

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
18 तक बंद रहेगी हार चौक से रैल चौक सड़क

सितंबर 16,हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): नादौन उपमंडल के गांव रैल में 17 सितंबर को आयोजित किए जा रहे जन स्वास्थ्य शिविर और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही की संभावनाओं के चलते हार चौक से रैल चौक तक की सड़क पर यातायात 18 सितंबर तक बंद किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक हार चौक से बाबे दी कुटिया, पुतड़ियाल, रैल चौक सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए जिलाधीश ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।