18 निगम मंडल पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा

रायपुर, 28 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 अधिकारियों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया है। इनमें से तीन अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 अधिकारियों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। सरकार ने अलग-अलग निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कुल 18 पदाधिकारियों को यह दर्जा प्रदान किया गया है। यह आदेश 27 अगस्त 2026 से लागू माना गया है।