देश

19-20 अगस्त को देहरादून और मसूरी में होंगे उपराष्ट्रपति

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
19-20 अगस्त को देहरादून और मसूरी में होंगे उपराष्ट्रपति

अगस्त 18, नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून और मसूरी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 19 अगस्त को उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) का दौरा करेंगे। यहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ संवाद भी करेंगे।दौरे के दूसरे दिन यानी 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचेंगे। यहां वह 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति अकादमी परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।

फोटो- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन (फाइल फोटो)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।