राज्य

19 सितंबर को नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
19 सितंबर को नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

निर्माणाधीन बहुमंजिला कार पार्किंग तथा जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का भी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सितंबर 17, शिमला (हिमाचल प्रदेश): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। उनके प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 18 सितम्बर को देर शाम चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री चंबा में निर्माणाधीन बहुमंजिला कार पार्किंग तथा जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 3:00 बजे चंबा से गोंदपुर (ऊना) के लिए प्रस्थान करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।