देश

'1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब मैं वहां था, मुझे इस पर बहुत गर्व': देवेंद्र फडणवीस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब मैं वहां था, मुझे इस पर बहुत गर्व': देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम के दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े अनुभव साझा किए. फडणवीस ने बताया कि 20 साल की उम्र में उन्होंने आंदोलन के दौरान 18 दिन बदायूं की केंद्रीय जेल में बिताए थे.

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उन पर गोलियां चलाई गईं, लाठियों से पीटा गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया. फडणवीस ने यह भी कहा कि 1992 में जब बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब वह वहां मौजूद थे और उन्हें इस पर बहुत गर्व है.

📡 स्रोत: News18 Hindi

📰 पूरी खबर पढ़ें (News18 Hindi पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।