व्यापार

20-25 रुपये में बिकेगा एक अंडा! क्या सच में इस कदर बढ़ जाएंगे रेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
20-25 रुपये में बिकेगा एक अंडा! क्या सच में इस कदर बढ़ जाएंगे रेट?

प्याज, चीनी, दाल की बढ़ती महंगाई के बीच अब अंडे की भी कीमतें बेहताशा बढ़ने वाली हैं. वैसे ही पिछले एक साल में देश में अंडे की कीमतें लगभग 35-40% तक बढ़ चुकी हैं. आने वाले महीनों में इसके और महंगे होने की संभावना है.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी की डेटा के अनुसार, अभी फार्म पर अंडे की कीमत लगभग 7 रुपये प्रति अंडा है, जबकि कई बाजारों में रिटेल कीमतें 8.50 रुपये से 9 रुपये के बीच हैं.

अब पोल्ट्री इंडस्ट्री और बाजार विशेषज्ञों के लगाए गए अनुमान के मुताबिक, इस साल सर्दी में अंडे की कीमतें 20-25 रुपये प्रति अंडा तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, यह रिकॉर्ड कीमत मुख्य रूप से ब्रांडेड, प्रीमियम और स्पेशलिटी अंडों की ही बढ़ने की संभावना है. क्या सच में इतनी बढ़ जाएगी अंडों की कीमत?

जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि कीमतों में रिकॉर्ड स्तर पर यह बढ़ोतरी कुछ खास प्रीमियम या स्पेशल ब्रांड्स के अंडों पर ही देखने को मिलेगी. उम्मीद है कि सामान्य क्वॉलिटी के अंडों के लिए इतनी कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी, लेकिन एक बात तो साफ है कि अंडे के उत्पादन लागत में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

सबसे बड़ी समस्या मक्का है, जिसका पोल्ट्री फीड में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. सरकार की 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति के कारण डिस्टिलरीज में मक्के की मांग बढ़ गई है. हाल की रिपोर्ट्स में इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि भारत में पैदा होने वाले मक्के का लगभग 37% हिस्सा अब इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल होने लगा है.

मक्के की भारी मांग के कारण पिछले तीन सालों में इसकी कीमत 14,000 रुपये प्रति टन से बढ़कर करीब 26,500 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है. हाल की रिपोर्ट्स में संसद के डेटा का हवाला देते हुए बताया गया है कि भारत में मक्के का उत्पादन लगभग 43.4 मिलियन टन है, जिसमें से लगभग 17 मिलियन टन का इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में होता है.

अब चूंकि पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों के दाने (फीड) का 60-70% हिस्सा अकेले मक्के का होता है. दाना महंगा होने से अंडे की उत्पादन लागत सीधे तौर पर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।