देश

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी योजना पर होगी चर्चा

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी योजना पर होगी चर्चा

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण - वीबी - जीरामजी को प्रभावी तरीके लागू करने के लिए प्रदेश में बीस अगस्त को होने वाली ग्राम सभाओं में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों की जानकारी देने के अलावा चालू वित्त वर्ष में योजना के तहत होने वाले कार्यों का अनुमोदन भी किया जाएगा। ग्रामसभा में ग्रामीणों से गांव की आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं और संभावित विकास कार्यों के बारे में सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद आगामी दो अक्टूबर से शुरू होने वाली विकसित ग्राम पंचायत योजना में इन सुझावों और ग्रामसभा की अनुशंसाओं का प्रभावी उपयोग करने पर विचार किया जाएगा।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।