अपराध

20 दिन बाद मिली बीए की छात्रा:शेखपुरा में पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की प्राथमिकी, बॉयफ्रेंड के साथ लखनऊ में थी छिपी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
20 दिन बाद मिली बीए की छात्रा:शेखपुरा में पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की प्राथमिकी, बॉयफ्रेंड के साथ लखनऊ में थी छिपी

शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र से 20 दिन पहले लापता हुई 21 वर्षीय बीए की छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती को पुलिस निगरानी में कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। अरियरी के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रविंद कुमार दिवाकर ने बताया कि लापता छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पिता ने बताया था कि उनकी बेटी बीए परीक्षा का फॉर्म भरने कॉलेज गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो उन्होंने सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। बॉयफ्रेंड के साथ लखनऊ में रह रही थी थानाध्यक्ष के अनुसार, जांच में पता चला कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ फरार हो गई थी और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिपी हुई थी। दोनों दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। पुलिस की लगातार दबिश के कारण युवक ने युवती को शेखपुरा लाकर छोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में ले लिया। इस छापामारी का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष प्रविंद कुमार दिवाकर और पुलिस सब इंस्पेक्टर सपना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।